नावकोठी: नावकोठी थाना परिसर में श्री कृष्ण जन्माष्टमी को लेकर शांति समिति की बैठक, मेला परिसर सीसीटीवी से लैस होगा
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर नावकोठी थाना परिसर में सोमवार को शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता थाना अध्यक्ष राजीव कुमार रंजन ने किया। उन्होंने कहा कि थाना क्षेत्र के पहसारा पूर्वी पहसारा पश्चिमी बेगमपुर रजाकपुर एवं समसा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव को लेकर 6 दिवसीय मेला का आयोजन होगा। इसे शांतिपूर्ण संपन्न कराने की अपील की।