मंझिआंव: मझिआंव थाना में अमित कुमार ने 37वें थाना प्रभारी के तौर पर पदभार संभाला
मझिआंव थाना में 37वें थाना प्रभारी के रूप में अमित कुमार ने पदभार ग्रहण किया है। योगदान देने के बाद उन्होंने कहा कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था कायम रखना, अपराध पर अंकुश लगाना और आम लोगों से बेहतर तालमेल बनाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने चौक-चौराहों पर बेवजह घूमने वाले युवकों पर नजर रखने, बाल विवाह, डायन प्रथा और बाल श्रम जैसी कुरीतियों के खिलाफ अभिया