हसनपुर: रहरा क्षेत्र में पुरानी रंजीश के चलते दो युवकों को कार ने रौंदा, एक की मौत, दूसरी की हालत गंभीर
रहरा थाना इलाके में दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ ग्राम दौरारा में क्रिकेट मैच के फील्ड के पास पुरानी दुश्मनी के चलते कार सवार युवकों ने पैदल घर जा रहे दो दोस्तों को जान से मारने की नियत से जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में 20 साल के रामनिवास की अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी सतेन्द्र गंभीर रूप से घायल।