नवाबगंज: मसौली में तीन महीने से बिजली संकट, 50 हजार उपभोक्ता परेशान, आंदोलन की दी चेतावनी
बाराबंकी के मसौली बिजली उपकेंद्र क्षेत्र में पिछले तीन महीनों से करीब 50 हजार उपभोक्ता लो वोल्टेज और अघोषित बिजली कटौती की समस्या से जूझ रहे हैं।भीषण गर्मी और उमस के बीच घरों में कूलर, पंखे और पानी की मोटर ठीक से नहीं चल पा रही है, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग और बीमार सबसे ज्यादा प्रभावित हैं।