बरूंदनी में आबादी के बीच पहुंचा अजगर, वन विभाग ने किया सुरक्षित रेस्क्यू,
भेरू यादव के बाड़े में दिखा अजगर, ग्रामीणों के सहयोग से जंगल में छोड़ा गया।
भीलवाड़ा/आकोला (रमेश चंद्र डाड ) बरूंदनी- स्थित भेरू यादव के बाड़े में शनिवार को अजगर निकलने से आसपास के लोगों में हलचल मच गई। सूचना पर वनपाल रामकिशोर कसानिया के नेतृत्व में वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाकर अजगर को पकड़ लिया।
रेस्क्यू के दौरान भेरू यादव, शिवशंकर यादव, बाबू सालवी, रामलाल यादव, लादू यादव सहित अन्य ग्रामीणों ने सहयोग किया। वन विभाग ने अजगर को सुरक्षित प्राकृतिक आवास में छोड़ दिया। वनपाल रामकिशोर कसानिया ने लोगों से अपील की कि वन्यजीव दिखाई देने पर उन्हें नुकसान न पहुंचाएं और तुरंत वन विभाग को सूचना दें।