पुपरी: सुरसंड पुलिस अंचल कार्यालय में अपराध गोष्टि का किया गया आयोजन
सुरसंड पुलिस अंचल कार्यालय में बुधवार को 3 बजे दिन में पुलिस अंचल निरीक्षण परशुराम सिंह की अध्यक्षता में अपराध गोष्टि का आयोजन किया गया। इस मौके पर संबंधित सभी थाना के लम्बित काण्डो की समीक्षा, अनुसंधान की प्रगति एवं विधि व्यवस्था से संबंधित महत्वपूर्ण विन्दुओ पर चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिया गया।