वैर: सैंधली, बारौली और सलेमपुर खुर्द में वन विभाग की टीम ने की कार्रवाई, पांच आरा मशीनें की गईं जब्त
शनिवार शाम 6 बजे मिली जानकारी के अनुसार अवैध लकड़ी कटाई पर अंकुश लगाने के लिए वन विभाग ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की। वन विभाग की टीम ने कई गांवों में जांच के दौरान पांच आरा मशीनें सीज कर दीं। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध आरा मशीन संचालकों में हड़कंप मच गया। क्षेत्रीय वन अधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि उन्हें लंबे समय से अवैध आरा मशीनों के संचालन की