पूरनपुर: टंडोला में शादी के बाद तीन लाख रुपए और बाइक की मांग पूरी न होने पर पति ने पत्नी को दिया तलाक
पूरनपुर नगर के मोहल्ले की रहने वाली नूरी फातिमा की शादी टंडोला निवासी वाहिद खा के साथ हुई थी। बचपन में ही पीड़िता के पिता की मृत्यु हो गई थी। पीड़िता की माँ ने मेहनत मजदूरी कर अपनी पुत्री की शादी अपनी हैसियत के अनुसार दान दहेज दिया था। शादी के बाद बाइक और तीन लाख रुपए की मांग पूरी न होने पर पति ने तलाक दे दिया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया था।