पूरनपुर: बैंक्विट हाल में संविधान व लोकतंत्र बचाओ जन कन्वेंशन, सरकार की नीतियों पर किए गए तीखे वार
पूरनपुर नगर के एक बैंक्विट हाल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) इंसाफ मंच की ओर से "संविधान बचाओ व लोकतंत्र बचाओ" जन कन्वेंशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार आरा के सांसद सुदामा प्रसाद शामिल हुए। उनके साथ भाकपा माले की केंद्रीय कमेटी सदस्य कृष्णा अधिकारी और समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा भी मंच पर मौजूद रहे।