सिमरिया: खेत में बिछाया 'मौत का जाल': करंट वाले तार ने ली दो बेजुबानों की जान, खेत मालिक पर FIR दर्ज!
Simariya, Panna | Jun 18, 2026 पन्ना जिले से एक बड़ी लापरवाही की खबर सामने आ रही है, जहाँ खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए करंट वाले तारों ने दो बेजुबान पशुओं की जान ले ली। जी हाँ, सकतपुरा गांव में एक खेत की बाड़ में अवैध रूप से दौड़ रहे करंट की चपेट में आने से दो भैंसों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।