इटकी: इटकी में आस्था का सैलाब उमड़ा, नौ दिनों बाद निज धाम लौटे महाप्रभु, सौहार्द की मिसाल दिखी
Itki, Ranchi | Jul 25, 2026 जय जगन्नाथ! नौ दिनों तक मौसीबाड़ी में विश्राम के बाद रांची के इटकी में महाप्रभु जगन्नाथ, भ्राता बलराम और बहन सुभद्रा शनिवार को निज धाम लौट आए। पूजा-अर्चना के बाद सायं 6 बजे घुरती रथयात्रा निकली, जिसे सैकड़ों भक्तों ने खींचा। मेले का लोगों ने जमकर लुत्फ उठाया। इस आयोजन की सबसे खूबसूरत बात हिंदू-मुस्लिम समाज द्वारा पेश की गई सामाजिक सौहार्द की मिसाल रही