लखीसराय: महावीर स्थान मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में, 28 जून को निकलेगी भव्य कलश शोभायात्रा।
लखीसराय। शहर के ऐतिहासिक पुरानी बाजार स्थित महावीर स्थान मंदिर में महादेव शिव एवं राधाकृष्ण मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आयोजित तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। शुक्रवार की संध्या 4:45 पर मंदिर परिसर में आयोजन मंदिर समिति के सदस्य अंतिम व्यवस्थाओं को पूरा करने में जुटे दिखे।