जमुई: पतौना नदी से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर के डालों व एक इंजन को मलयपुर थाना पुलिस ने किया जब्त
Jamui, Jamui | Mar 10, 2024 मलयपुर थाने की पुलिस ने रविवार को गुप्त सूचना के आधार पर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतौना नदी से अवैध बालू लदे दो ट्रैक्टर का डाला व एक इंजन को जब्त किया है। जिसके खिलाफ अवैध उत्खनन को लेकर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी के अनुसार रविवार को मलयपुर पुलिस को अवैध बालू तस्करी की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।