जमुई: आपराधिक मामले में जमुई जेल में बंद एक कैदी को टाउन थाने की पुलिस ने रिमांड पर लिया
Jamui, Jamui | Mar 10, 2024 टाउन थाने की पुलिस ने आपराधिक मामले में जमुई जेल में बंद एक कैदी को रिमांड पर लिया है। जिससे पुलिस पूरे मामले को लेकर पूछताछ करेगी। रिमांड पर लिए गए अभियुक्त की पहचान चंचल प्रसाद के 26 वर्षीय पुत्र उज्जवल कुमार के रूप में हुई है। बताया जाता है कि अपराधिक मामले में वह फरार चल रहा था। वहीं बढ़ते पुलिस दबिश के कारण कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया था।