जमुई: जमुई रेलवे स्टेशन से विदेशी शराब के साथ एक को जीआरपी ने किया गिरफ्तार
Jamui, Jamui | Mar 10, 2024 किउल-जसीडीह रेलखंड के जमुई रेलवे स्टेशन से जीआरपी ने एक युवक को विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवक की पहचान लखीसराय जिले के सूर्यगढ़ा थाना क्षेत्र निवासी उदय कुमार के रूप में की गई है। बता दें की होली पर्व नजदीक आते ही शराब की तस्करी झारखंड से बढ़ गई है। हालांकि इस पर जीआरपी नजर रख रही है।