जमुई: अलखजरा गांव में जमीन बंटवारा को लेकर देवर ने भाभी को मारकर किया घायल, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Jamui, Jamui | Mar 10, 2024 झाझा थाना क्षेत्र के अलखजरा गांव में रविवार को जमीन बंटवारा के रंजिश में देवर ने अपनी ही भाभी मंजू देवी को पीट कर घायल कर दिया। जिसे परिजन के द्वारा इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टर के द्वारा इलाज किया जा रहा है। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई है। पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।