कालका: गांव कीरतपुर में जजपा के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा पहुंचे और लोगो की समस्याओ को सुना
जन संपर्क अभियान के कार्यक्रम "हम आपके द्वार"के तहत कालका विधानसभा के दून क्षेत्र के गांव कीरतपुर में जजपा के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा पहुंचे और लोगो की समस्याओ को सुना। उन्होंने मौके पर ही उच्च अधिकारियों से बातचीत कर लोगो की समस्याओ का समाधान करने के लिए आग्रह किया।