कालका: रायतन क्षेत्र की गौशाला कॉलोनी में हुई जजपा की अहम बैठक, प्रदेश प्रवक्ता पहुंचे
जन संपर्क अभियान के कार्यक्रम "हम आपके द्वार" के तहत कालका विधानसभा रायतन क्षेत्र के गौशाला कालोनी में जजपा के प्रदेश प्रवक्ता भाग सिंह दमदमा पहुंचे। उन्होंने लोगो को समस्याओ को सुना और मौके पर उच्च अधिकारियों से बातचीत कर उनकी समस्या का समाधान करने के लिए आग्रह किया। इस दौरान उनके साथ बलकार ठरवा, राजिंदर दमदमा, गुरचरण अंबका सहित अन्य मौजूद थे।