कालका: विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद पंहुची राजकीय प्राइमरी स्कूल रायपुर, जिला के अधिकारी रहे मौजूद
विकसित भारत संकल्प यात्रा जनसंवाद ने आज राजकीय प्राइमरी स्कूल रायपुर में प्रवेश किया जहां स्थानीय लोगों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में हरियाणा शिवालिक विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष ओमप्रकाश देवीनगर ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। उनके साथ कालका की पूर्व विधायिका व राष्ट्रीय महिला मोर्चा की कोषाध्यक्ष लतिका शर्मा मौजूद थे।