कालका: गणतंत्र दिवस के मौके पर शराब बेचने वाले को पुलिस ने धर्मपुर मोड़ कालका से पकड़ा, मामला दर्ज
गणतंत्र दिवस के अवसर पर शराब बेचने वाले एक व्यक्ति को पुलिस के द्वारा धर्मपुर मोड कालका से पकड़ा गया है। पकड़े गए व्यक्ति की पहचान सुरेश कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने इस व्यक्ति से चार बोतल, आठ आधे, 6 पव्वे शराब देसी मार्का चार्ली संतरा बरामद की है।