निघासन: तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र के नया पिंड,डांगा व सूरत नगर समेत दर्जनों गांव में आई बाढ़ के कारण टापू में हुई तब्दील
लखीमपुर खीरी जिले में इन दिनो शारदा नदी और घाघरा नदी उफान पर चल रही है। जहां दोनों नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत तिकुनिया कोतवाली क्षेत्र में नदियों में आई बाढ़ के कारण नया पिंड,डांगा व सूरत नगर समेत दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो गए हैं।ग्रामीणों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है और किसानों की फसलें जलमग्न हो गई है।