पिपरई अंतर्गत बांसखेड़ी में 14 मई को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा ‘सम्पर्क अभियान 2026’ के तहत बिजली सेवा शिविर लगाया जाएगा। मंगलवार को शाम सात बजे मिली जानकारी के अनुसार शिविर में उपभोक्ताओं की बिजली संबंधी शिकायतों और सेवाओं का मौके पर ही समाधान किया जाएगा।