मछलीशहर: पंवारा थाना क्षेत्र के होलपुर गांव से चोरों ने बकरियां उठा लीं
पंवारा थाना क्षेत्र के होलपुर गांव में बीती रात्रि चोर उमाशंकर सरोज पुत्र रामकिशोर सरोज का छप्पर उजाड़कर उसमें बंधी चार बकरियों को उठा ले गये। सुबह जब परिवार के लोग उठे तो उजड़े हुए छप्पर व बकरियों को न देखकर अवाक् रह गये। पीड़ित ने डॉयल 112 को सूचना दी। सूचना पर पुलिस पहुंची और छानबीन में जुट गयी।