होशंगाबाद नगर: नर्मदापुरम: रसूलिया में दिनदहाड़े महिला से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार
मंगलवार को नर्मदापुरम के थाना देहात क्षेत्र में रसूलिया में दिनदहाड़े हुई महिला से लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने बाइक से पीछा कर पर्स छीनकर फरार होने की घटना को अंजाम दिया था। पुलिस ने करीब 500 सीसीटीवी कैमरों की जांच कर आरोपियों की पहचान की और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर गिरफ्तार किया।