चरपोखरी: पाण्डेडीह में भव्य जलभरी शोभायात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ
पाण्डेडीह गांव में सोमवार की दोपहर करीब 3:00 बजे भव्य जलभरी शोभायात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ हुआ। इस दौरान पूरे गांव में भक्तिमय माहौल देखने को मिला। श्रद्धालुओं ने गाजे-बाजे और धार्मिक नारों के साथ शोभायात्रा निकाली, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिरस में डूब गया। मीडिया प्रभारी मुन्ना बाबा ने जानकारी देते हुए बताया कि यह महायज्ञ सोमवार से शुरू हुआ है।