इटारसी: इटारसी रेलवे स्टेशन पर छूटा यात्री का लैपटॉप बैग, आरपीएफ ने ढूंढकर लौटाया
इटारसी आरपीएफ ने शुक्रवार को दोपहर करीब 3 बजे एक यात्री के छूटे बैग को सुरक्षित जप्त कर यात्री को लौटाया है।सूचना प्राप्त हुई कि आरपीएफ एक यात्री मोहित मिश्रा उम्र 20 वर्ष बाबई जिला गाड़ी 12626 केरला एक्सप्रेस से दिल्ली से इटारसी की यात्रा कर रहे थे। गाड़ी से उतरने के बाद वह अपना पिट्ठू प्लेटफार्म नंबर 2, 3 के सांची स्टॉल के पास भूल गया था।