चौपारण: मानगढ़ में सरकारी चापानल पर अवैध मोटर लगाने का आरोप, ग्रामीणों में आक्रोश
चौपारण के मानगढ़ गांव में सरकारी चापानल पर अवैध रूप से मोटर लगाने को लेकर विवाद बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि एक व्यक्ति निजी उपयोग के लिए मोटर लगाकर पानी ले रहा है, जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। विरोध करने पर संबंधित व्यक्ति झगड़े पर उतारू या, जिससे गांव में तनाव का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जांच कर कार्रवाई की मांग की है।