बेल्थरा रोड: बसपा नेता संतोष कुमार ने कहा, 2027 के यूपी चुनाव में फूटेगा भाजपा के पाप का घड़ा, बसपा बनाएगी सरकार
वरिष्ठ बसपा नेता संतोष कुमार ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए 2027 के उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ा दावा किया है। मंगलवार की शाम 5 बजे पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने कहा कि अन्य राज्यों में भाजपा की जीत के बावजूद यूपी में जनता बदलाव के मूड में है और सरकार की नीतियों से नाराजगी बढ़ रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा अपने “पाप का घड़ा” भर चुकी है