कोडरमा: जिले के नए एसपी कुमार शिवाशीष ने संभाला पदभार, अपराध नियंत्रण और यातायात व्यवस्था में सुधार प्राथमिकता
जिले के पुलिस अधीक्षक के रूप में सोमवार को कुमार शिवाशीष ने पदभार ग्रहण किया।।इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि कोडरमा जिले के पिछले क्राइम रिकॉर्ड के अध्ययन के आधार पर उन्होंने देखा है कि यहां पर घरों में चोरी, ट्रैफिक की समस्या, चेन स्नैचिंग, वाहन चोरी के मामले काफी अधिक पाए गए हैं।