महोबा: थाना खन्ना पुलिस ने 6 अभियुक्तों को दबोचा, अवैध खनन का वांछित भी किया गिरफ्तार
Mahoba, Mahoba | Jun 24, 2026 थाना खन्ना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 वारंटी समेत कुल 6 लोगों को गिरफ्तार किया। बलराम, गोधन सविता और सन्तू को आबकारी अधिनियम में, अशोक व भृग देव को मारपीट के मामले में गिरफ्तार किया गया। वहीं अवैध खनन प्रकरण में वांछित हंसराज पुत्र रमेशचन्द्र, निवासी बाराबंकी को चिचारा मंडी के पास से पकड़ा गया। सभी अभियुक्तों को न्यायालय में पेश किया गया।