सरदारशहर: कानड़वास में जल जीवन मिशन में घोटाले का आरोप, किसान सभा के बैनर तले धरना दिया गया
कानड़वास। अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले ग्रामीणों ने अपनी सात सूत्री मांगों को लेकर आपणी योजना कार्यालय के मुख्य गेट पर धरना दिया। ग्रामीणों ने मटके लेकर जलदाय विभाग के खिलाफ नारेबाजी की और आरोप लगाया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में पाइपलाइन नहीं बिछाई गई, बल्कि उसे खुर्द-बुर्द कर दिया।