Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Crime
Jharkhand
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Nitishkumar
Madhya_pradesh
सोशल_मीडिया
Madhyapradesh
Pmmodi
Rahulgandhi
Ipl
Uttarpradesh
Haryana

अमृतधारा महोत्सव 2026 #chhattisgarh #mcbdistrict

MORE NEWS

पतंजलि विश्वविद्यालय एवं भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई 2026 से सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ में संचालित निःशुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का आज भव्य समापन हुआ। प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित इस योग शिविर में जिले भर के सैकड़ों योग साधकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया।
समापन अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया। 

#chhattisgarh #mcbdistrict

पतंजलि विश्वविद्यालय एवं भारत स्वाभिमान, पतंजलि योग समिति के संयुक्त तत्वावधान में 31 मई 2026 से सरस्वती शिशु मंदिर मनेंद्रगढ़ में संचालित निःशुल्क इंटीग्रेटेड योग शिविर का आज भव्य समापन हुआ। प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 7 बजे तक आयोजित इस योग शिविर में जिले भर के सैकड़ों योग साधकों, अधिकारियों, कर्मचारियों, पुलिस जवानों, विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। समापन अवसर पर कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी सुश्री संतन देवी जांगड़े ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया तथा उपस्थित लोगों को स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संदेश दिया। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jun 7, 2026

जिले के किसान अब आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर रहे हैं। इन नैनो उर्वरकों के प्रयोग से खेती की लागत में कमी आ रही है, फसलों को आवश्यक पोषक तत्व अधिक प्रभावी ढंग से मिल रहे हैं तथा उत्पादन और गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। नैनो उर्वरक कम मात्रा में अधिक प्रभावी साबित हो रहे हैं, जिससे किसानों को पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण और संतुलित खेती की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

#chhattisgarh #mcbdistrict

जिले के किसान अब आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाते हुए नैनो यूरिया और नैनो डीएपी का उपयोग कर रहे हैं। इन नैनो उर्वरकों के प्रयोग से खेती की लागत में कमी आ रही है, फसलों को आवश्यक पोषक तत्व अधिक प्रभावी ढंग से मिल रहे हैं तथा उत्पादन और गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार देखने को मिल रहा है। नैनो उर्वरक कम मात्रा में अधिक प्रभावी साबित हो रहे हैं, जिससे किसानों को पारंपरिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने में मदद मिल रही है। साथ ही यह पर्यावरण संरक्षण और संतुलित खेती की दिशा में भी महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jun 7, 2026

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत सिरियाखोह में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर जनकल्याण, संवेदनशील प्रशासन और प्रभावी सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। “संवाद से संपूर्ण समाधान” की थीम पर आयोजित इस शिविर में 16 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया।

#chhattisgarh #mcbdistrict

सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत विकासखंड मनेन्द्रगढ़ के ग्राम पंचायत सिरियाखोह में आयोजित जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर जनकल्याण, संवेदनशील प्रशासन और प्रभावी सुशासन का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया। “संवाद से संपूर्ण समाधान” की थीम पर आयोजित इस शिविर में 16 ग्राम पंचायतों के हजारों ग्रामीणों ने भाग लेकर शासन की विभिन्न योजनाओं, सेवाओं और सुविधाओं का लाभ प्राप्त किया। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jun 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता के आश्रित ग्राम धनौली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत “स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को जलवायु परिवर्तन, बढ़ते जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक करते हुए जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण शपथ दिलाई गई तथा दैनिक जीवन में जल के विवेकपूर्ण उपयोग, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया।

#chhattisgarh #mcbdistrict

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विकासखंड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता के आश्रित ग्राम धनौली स्थित शासकीय प्राथमिक शाला में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग द्वारा जल जीवन मिशन के तहत “स्वच्छ गाँव, सुरक्षित जलवायु” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ग्रामीणों, विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों एवं महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए जल संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और स्वच्छता के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्रामीण समुदाय को जलवायु परिवर्तन, बढ़ते जल संकट और पर्यावरणीय चुनौतियों के प्रति जागरूक करते हुए जल संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना था। इस अवसर पर उपस्थित लोगों को जल संरक्षण शपथ दिलाई गई तथा दैनिक जीवन में जल के विवेकपूर्ण उपयोग, प्राकृतिक जल स्रोतों के संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने का संकल्प दिलाया गया। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jun 6, 2026

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत आमाखेरवा स्थित गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क में व्यापक वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पेड़, एक उम्मीद-एक बेहतर भविष्य“ और “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव एवं वनमंडलाधिकारी चन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान अमलतास, चंदन, करंज, अशोक, गुलमोहर, मौलश्री, कचनार, गुड़हल एवं अन्य छायादार, औषधीय तथा सौंदर्यवर्धक पौधों का रोपण किया गया।

#chhattisgarh #mcbdistrict

विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा मनेन्द्रगढ़ वनमंडल अंतर्गत आमाखेरवा स्थित गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क में व्यापक वृक्षारोपण एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। “एक पेड़, एक उम्मीद-एक बेहतर भविष्य“ और “एक पेड़ माँ के नाम“ अभियान के तहत आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, वन अधिकारियों, विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर पर्यावरण संरक्षण का सामूहिक संकल्प लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ नगर पालिका परिषद मनेन्द्रगढ़ की अध्यक्ष प्रतिमा यादव एवं वनमंडलाधिकारी चन्द्र कुमार अग्रवाल द्वारा पौधरोपण कर किया गया। इस दौरान अमलतास, चंदन, करंज, अशोक, गुलमोहर, मौलश्री, कचनार, गुड़हल एवं अन्य छायादार, औषधीय तथा सौंदर्यवर्धक पौधों का रोपण किया गया। #chhattisgarh #mcbdistrict

Manendragarh Chirmiri Bharatpur, Chhattisgarh | Jun 6, 2026