चांपा: बम्हनीडीह पुलिस ने मवेशी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी व्यक्ति को किया गिरफ्तार, भेजा न्यायिक रिमांड में
जांजगीर चांपा की बम्हनीडीह पुलिस ने मवेशी से दुष्कर्म करने वाले आरोपी चंदू लाल पटेल को गिरफ्तार किया है और उसे न्यायिक रिमांड में भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक, गौ रक्षा दल के द्वारा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया गया था कि चंदू लाल पटेल के द्वारा मवेशी से दुष्कर्म किया जाता है. इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ जुर्म दर्ज किया था और जांच में जुटी हुई थी।