नूरसराय: गृहभेदन मामले में पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया, नकद समेत सामान बरामद
नूरसराय थाना पुलिस ने गृहभेदन के मामले में 24 घंटे के भीतर सैदी गांव से बृजमोहन कुमार उर्फ बौधा, तेजा बीघा गांव से संजय कुमार, और राजेश कुमार उर्फ टिटू को पुलिस ने किया गिरफ्तार। इस मामले की जानकारी नूरसराय थाना अध्यक्ष रजनीश कुमार के द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर गुरुवार की दोपहर 3:30 बजे दी जानकारी।