जगदलपुर: सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत लोकमान्य तिलक वार्ड स्थित जलनी माता मंदिर परिसर में समाधान शिविर का आयोजन
सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत लोकमान्य तिलक वार्ड स्थित जलनी माता मंदिर परिसर में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में दलपत सागर वार्ड, छत्रपति शिवाजी वार्ड, गुरु गोविंद सिंह वार्ड, लोकमान्य तिलक वार्ड, अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड, महाराणा प्रताप वार्ड एवं कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड के नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए।