घाघरा: गर्मी से राहत: झारखंड सरकार ने स्कूलों के समय में किया बदलाव, घाघरा प्रखंड के छात्रों को मिली राहत
Ghaghra, Gumla | Apr 21, 2026 झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने राज्य में बढ़ती गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी वगैर सरकारी स्कूलों के समय में बदलाव किया है जारी निर्देश के अनुसार राज्य के सभी सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त तथा निजी विद्यालयों में कक्षा केजी से आठ तक की पढ़ाई सुबह 7 बजे से दिन के 11:30 बजे तक संचालित की जाएगी, वहीं कक्षा 9 से 12 तक सुबह 7से 12तक होगा