जलालाबाद: वार्ड सुभाष नगर की विधवा महिला व उसका परिवार सूदखोरो से परेशान जिला अधिकारी क़ो भेजा शिकायती पत्र
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबादके वार्ड सुभाषनगर निवासी विधवा महिलासत्यभामा पत्नी स्व० महेश जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र भेज कर बताया की प्रार्थिनी के पति महेश ने गांव के कुछ लोगों से रूपया उधार ले रखा था तथा कस्बा जलालाबाद के भी कुछ लोगों से बीमारी के कारण कुछ रूपया उधार ले रखा था। पैसा देने के बाद भी वे लोग परेशान कर रहे हैं.