जलालाबाद: जलालाबाद शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी को सफल बनाने में प्रशासन नाकाम व्यापारियों व पुलिस में बंदी को लेकर हुई नोकझोंक
शाहजहांपुर जनपद के नगर जलालाबाद में जिलाधिकारी के आदेश पर शुक्रवार को साप्ताहिक बंदी होने का आदेश जारी हुआ था। उसके बाद से लगातार शुक्रवार को दुकाने बंद रहती थी। पर प्रशासन की लापरवाही से इन दिनों शुक्रवार को भी लोग अपनी अपनी दुकानें खोल कर बैठने लगे हैं। व्यापारियों और पुलिस के बीच इसी बात को लेकर नोकझोंक हो गई।