जलालाबाद: गांव मुडिया कला के पास बाइक फिसल कर आरी वाले तारों से उलझी,ग्रामीण गंभीर रूप से घायल
शाहजहांपुर जनपद के थाना जलालाबाद क्षेत्र के गांव मुडिया कला के पास गांव भूप गोटिया थाना जैतीपुर निवासी व्यक्ति राम प्रकाश सामने से आ रहे बाइक चालक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित बाइक फिसल कर खेत के किनारे लगे आरी वाले तारों से उलझ गई। इससे ग्रामीण राम प्रकाश पुत्र गिरधर गंभीर रूप से घायल हो गया।