प्राप्त जानकारी के अनुसार वाहन आजाद पब्लिक स्कूल, डौंडी का बताया जा रहा है। स्कूल की छुट्टी के बाद वैन में 20 से अधिक बच्चों को बैठाकर उन्हें घर छोड़ा जा रहा था, तभी रास्ते में यह हादसा हो गया। गाड़ी में कुल 21 बच्चे सवार थे। हादसे में वेदांशी साहू (7 वर्ष), निवासी लिम्हाटोला की मौके पर मृत्यु हो गई। अन्य घायल बच्चों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया ।