तारानगर: तारानगर में सरकारी स्कूली छात्राओं और अभिभावकों ने विद्यालय विलय के आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर विरोध प्रदर्शन किया
तारानगर के वार्ड 18 में स्थित राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय 04 को शान्ति देवी कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में मर्र्ज (विलय) करने के आदेश को निरस्त करने की मांग को लेकर विद्यालय की छात्राओं व इनके अभिभावको ने किसान नेता पूर्व पार्षद हरिसिंह बेनिवाल के नेतृत्व में विद्यालय के आगे विरोध प्रदर्शन किया।एसडीएम व सीबीईओ को स्कूल यथावत रखने की मांग कर ज्ञापन दिया।