गोरखपुर: खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारा स्टेट में मनबढ़ युवक ने कुत्ते को दौड़कर मारी गोली, मौके पर पहुंची पुलिस
खोराबार थाना क्षेत्र अंतर्गत सहारा स्टेट में एक मनबढ़ युवक ने कुत्ते को भरी दोपहर में दौड़ा कर गोली मार दी। इस घटना से पूरा सहारा स्टेट दहल गया है। दोपहर के वक्त जहां पर बच्चे खेलते हैं व बुजुर्ग बैठकर धूप सेकते हैं, ठीक उसी जगह सहारा स्टेट निवासी संतोष कुमार सिंह ने कुत्ते को दौड़ा कर दो गोलियां मार दी।