पूर्व सांसद सूरजभान सिंह की सेहत में सुधार, पत्नी बीना देवी ने जताई उम्मीद; समर्थकों में खुशी की लहर
मोकामा/पटना:
पूर्व सांसद सूरजभान सिंह के स्वास्थ्य को लेकर एक राहत भरी खबर सामने आई है। इलाज के बाद उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। इस बात की जानकारी उनकी धर्मपत्नी एवं पूर्व सांसद बीना देवी से हुई बातचीत के बाद सामने आई है।
बीना देवी ने सूरजभान सिंह के स्वास्थ्य को लेकर चिंता व्यक्त करने वाले और लगातार उनका हाल-चाल लेने वाले सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं तथा शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि सभी लोग इसी तरह अपनी प्रार्थनाएं जारी रखें, ताकि सूरजभान सिंह जल्द से जल्द पूर्ण रूप से स्वस्थ होकर अपने घर लौट सकें।
सूरजभान सिंह की सेहत में सुधार की खबर मिलते ही उनके समर्थकों और प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है। सभी शुभचिंतक ईश्वर से उनके शीघ्र स्वस्थ होने और जल्द से जल्द अपने परिवार व जनता के बीच वापस लौटने की कामना कर रहे हैं।
Mokameh, Patna | Aug 30, 2026