गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया के विष्णुपद मंदिर पहुंचे आईजी और एसएसपी, राष्ट्रपति के आगमन को लेकर किया निरीक्षण
गया के विष्णुपद मंदिर में शुक्रवार की सुबह 11 बजे मगध रेंज के आईजी क्षत्रनील सिंह और एसएसपी आनंद कुमार पहुंचे है।शुक्रवार को देश के प्रसिद्ध उद्योगपति मुकेश अंबानी आज पिंडदान करेंगे। वहीं शनिवार को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू अपने पितरों का पिंडदान करेंगे।इसे लेकर विष्णुपद मंदिर परिसर में आईजी और एसएसपी के द्वारा निरीक्षण किया गया।