गया टाउन सीडी ब्लॉक: गया RPF टीम ने ऑपरेशन नारकोस में ₹3,92,250 के गांजे के साथ 2 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
गया रेलवे जंक्शन पर RPF की टीम ने ऑपरेशन नारकोस के तहत 26.150 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा के साथ 2 को गिरफ्तार किया है। RPF इंस्पेक्टर बनारसी यादव ने गुरुवार की शाम 6 बजे प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि प्लेटफार्म संख्या 1 पर दो व्यक्ति को दो ट्रॉली बैग के साथ संदिग्ध अवस्था में बैठे देख रोककर पूछताछ की गई।