गया टाउन सीडी ब्लॉक: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू कल आएंगी गयाजी, विष्णुपद मंदिर में करेंगी दर्शन, जिला प्रशासन ने ट्रैफिक प्लान किया तैयार
भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का 20 सितंबर को गया जिले में संभावित आगमन है। इस प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर जिला प्रशासन ने रूट लाइनिंग और ट्रैफिक प्लान तैयार किया है। राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के लिए प्रस्तावित मार्ग गया एयरपोर्ट के गेट नंबर 5 से शुरू होकर घुघड़ीटांड़ बाईपास, नारायणी पुल, बंगाली आश्रम होते हुए विष्णुपद मंदिर तक जाएगी।