पटना ग्रामीण: रामकृष्णानगर में शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 84.72 लीटर विदेशी शराब बरामद
पटना के रामकृष्णानगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने निषिद्ध शराब के खिलाफ अभियान चलाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। आसूचना संकलन के आधार पर बुधवार की संध्या करीब 7 बजे छापेमारी कर पुलिस ने 84.72 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में संबंधित धाराओं के तहत कांड दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की