*24 घंटे में हत्या का खुलासा: खनियाधाना पुलिस ने दो आरोपियों को भेजा जेल*
शिवपुरी। थाना खनियाधाना पुलिस ने हत्या के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक श्रीमति यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में यह कार्रवाई हुई।
फरियादी कपिल उपाध्याय ने 22 जून को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका भाई सुशील उर्फ सिम्पल 21 जून को ग्राम खजरा में शादी समारोह में देवा आदिवासी व केशराम उर्फ छोटू गुर्जर के साथ गया था। रात में विवाद के बाद 22 जून को सुबह सुशील का शव खेत में मिला।
थाना खनियाधाना ने अप. क्र. 222/2026 धारा 103(1) BNS के तहत केस दर्ज किया। थाना प्रभारी रामपाल सिंह यादव की टीम ने मुखबिर व तकनीकी साक्ष्य के आधार पर दोनों आरोपियों को ग्राम खजरा से पकड़ा। पूछताछ में आरोपियों ने आपसी रंजिश में हत्या की बात कबूली। हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद हुआ।
दोनों को 24 जून को न्यायालय में पेश कर उपजेल पिछोर भेजा गया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक अनिल यादव, सउनि रामकुमार शर्मा व सायबर सेल की भूमिका सराहनीय रही।
Pichhore, Shivpuri | Jun 25, 2026