खंडवा नगर: खंडवा में 87 घर टूटे, अब सुप्रीम कोर्ट से मिली राहत... शक्कर तालाब के 25 परिवारों को बड़ी उम्मीद
खंडवा के शक्कर तालाब क्षेत्र में स्थित 25 मकानों पर प्रस्तावित बुलडोजर कार्रवाई पर फिलहाल सुप्रीम कोर्ट ने अंतरिम रोक लगा दी है। जबलपुर हाईकोर्ट के आदेश को चुनौती देते हुए सामाजिक संस्था एसोसिएशन फॉर प्रोटेक्शन ऑफ सिविल राइट्स (APCR) ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी। मामले की प्रारंभिक सुनवाई के बाद सुप्रीम कोर्ट ने बुलडोजर कार्रवाई पर रोक लगाते हुए