अटरू: अटरू क्षेत्र के ढींगपुर में अमरूदों के बाग व बरलां में लगी आग, दमकल ने पाया काबू
Atru, Baran | Apr 22, 2026 अटरू मुख्यालय स्थित ढीगपुर रोड पर एक अमरूद के बाग में भीषण आग लग गई। दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया, जिससे जनहानि और भारी आर्थिक नुकसान से बचाव हुआ।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की लपटें काफी ऊंची थीं और काला धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। तेज हवाओं के कारण आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के खेतों में खड़ी फसलों को भी खतरा पैदा हुआ